लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बीच अंडरग्राउंड केबल फाल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मर फुंकने और ब्रेकडाउन ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार की रात बिजली न आने से आक्रोशित लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अपट्रॉन उपकेंद्र पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ने पर कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और सड़क पर सीढ़ी लगाकर चक्का जाम कर दिया। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराया।

बिजली समस्याएँ लेसा के अपट्रॉन उपकेंद्र के एलडीए फीडर में रात करीब 12 बजे अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट हो गया। इससे बड़े इलाके की बत्ती गुल हो गई। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने पहले बिजली विभाग के अध...