लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा की लापरवाही से लगातार दूसरे दिन संविदा कर्मचारी झुलस गया। मंगलवार को अपट्रॉन उपकेंद्र में फीडर (बस कप्लर) में धमाके से संविदा कर्मचारी संदीप झुलस गया। इससे हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने सिप्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऐशबाग निवासी संदीप अपट्रॉन उपकेंद्र में 10 साल से संविदा पर कार्यरत है। मंगलवार को जूनियर इंजीनियर उपकेंद्र में मरम्मत कार्य करा रहा था। दोपहर 12:30 बजे बस कप्लर पर काम के दौरान संविदाकर्मी संदीप झुलस गया। यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के बावजूद संविदा कर्मचारी से काम कराया जा रहा था। लेसा प्रबंधन से मांग की है कि घायल कर्मचारी का उपचार पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.