वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को वाराणसी मंडल के चारों जनपदों में प्रवेश परीक्षा हुई। वाराणसी के राजकीय क्वीन्स इंटर कालेज, जौनपुर के राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कालेज, गाजीपुर के एमएएच इंटर कॉलेज और चंदौली के महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज में 1142 के सापेक्ष 1072 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कक्षा-6 में 28 एवं कक्षा-9 में 42 को मिलाकर 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उप श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने बताया कि कक्षा-6 में 160 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा-9 में 64 विद्यार्थियों के चयन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई।कक्षा-6 की परीक्षा के लिए वाराणसी में 189, जौनपुर में 96, गाजीपुर में 227 और चंदौली में 127 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार कक्षा-9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.