गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। गोला इलाके में बाइक सवार से मोबाइल, नकदी व पर्स लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गगहा के देउरबीर निवासी अजय उर्फ मंगरू के रूप में हुई। आरोपी ने 14 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्तियों ने युवक की मोटरसाइकिल रोककर उसका मोबाइल, पर्स में रखे 5,000 रुपये तथा बाइक की चाबी छीन ली थी। घटना के संबंध में युवक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.