गोरखपुर, मार्च 6 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुअंवा खुर्द गांव में हत्या की सूचना मिलने पर पिपराइच पुलिस जांच में जुट गई। सूचना झूठी निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है। गांव के 33 वर्षीय सोनू चौधरी का पट्टीदार रीना देवी पत्नी सुरेश चौधरी से किसी बात पर विवाद हो गया। रीना देवी के धक्का देने से सोनू गिर गया, उनके माथे से खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। इसी दौरान किसी ने ग्रामीण को फोन पर बताया कि सोनू की हालत गंभीर है और वह शायद बचेगा नहीं। चर्चा में हत्या की सूचना फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला मारपीट का निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...