गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के रायगंज में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है। चीनक पुत्र नेबूलाल की तहरीर पर गांव के कृपाल, उनकी पत्नी जूनवल देवी, बेटियां बबिता, कबिता, ममता तथा बेटे दिनेश व गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बकरी खेत में जाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर पत्नी, मां व बच्चों से लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश की तहरीर पर भी चीनक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...