अपकंट्री: दहेज हत्या मामले में पति व सास गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 23 -- पिपराइच। रामपुर खुर्द गांव में नवविवाहिता कविता चौरसिया की संदिग्ध मौत के मामले में पिपराइच पुलिस ने उसके पति महेश चौरसिया (28) और सास अकोली देवी (65) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना पिपराइच में केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को नथुआ गेट-सोनबरसा रोड से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.