गोरखपुर, मई 30 -- गजपुर बाजार। वी-ट्रेंड मार्ट से तिजोरी चुराने वालों की तलाश में गगहा थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। कौड़ीराम के बलुआ स्थित मार्ट के संचालक ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी की कोशिश करने का केस दर्ज कराया है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर छानबीन कर रही हैं। शनिवार को आरोपितों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए एक टीम ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की और दूसरी टीम मार्ट की तरफ आने वाले रास्ते पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की पड़ताल में लगी है। यह भी पढ़ें- ओड़िसा के छह अपराधी गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद इसके अलावा, तीसरी टीम तकनीकी जांच में जुटी है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच और स्थानीय स्त...