गोरखपुर, मई 4 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थानाक्षेत्र के तेन्दुआ खुर्द गांव में सोमवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि अतुल चौहान (26) पर धारदार हथियार से सीने पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले निजी अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर गोरखपुर रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के राम आशीष राजभर के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...