अपकंट्री: घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर में आग लगी
गोरखपुर, मई 21 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भैंसहा गांव के बगहिया में दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुटे और पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। ट्रैक्टर मालिक किसान मनजीत सिंह ने बताया कि वह खेत में धान का बीज डाल रहे थे। इसी दौरान गांव वालों ने सूचना दी कि उनके दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर में आग लग गई है। जब तक वह घर पहुंचे, ग्रामीण आग बुझाने में जुटे थे, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्मी और अधिक तापमान के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.