गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में खरीफ के सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग ने कमर कस ली है। किसान खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दिए हैं। जिले में कुल 180 सहकारी समितियां क्रियाशील हैं। समितियों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद पहुंच गया है। जिला सहकारिता विभाग के अनुसार खरीफ के सीजन में यूरिया का 23335 एमटी का लक्ष्य है। डीएपी 5970 एमटी और एनपीके का लक्ष्य 1482 एमटी का लक्ष्य है। इस समय समितियों पर यूरिया 7639 एमटी, डीएपी 1278 एमटी और एनपीके 536 एमटी मौजूद है। वहीं गोदामों में यूरिया 5631 एमटी, डीएपी 3419 एमटी और एनपीके 3589 एमटी का भंडारण है। यह भी पढ़ें- खरीफ में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों का आच्छादन होगा जिला सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक नीरज कुमार ने बताया कि...