गोरखपुर, अप्रैल 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा के भोपा बाजार रेल क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वाई मॉडल का नक्सा बदल कर एल मॉडल ने निर्माण कार्य होने पर काफी आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर एक जनांदोलन शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों व ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने आंदोलन को तेज कर दिया है। सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग 147बी पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के नक्सा में किए गए बदलाव के विरुद्ध और शहीद स्मारक से बाल बुजुर्ग मुख्य मार्ग को जोड़ने की मांग को लेकर काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक सभासदों, सैकड़ों व्यापारियों और आम जनता ने प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली और तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने जताया रोष मुख्यमं...