अपंजीकृत सिटी हॉस्पीटल जलेसर में प्रसूता की हुई मौत, बच्ची ठीक
एटा, अगस्त 10 -- जलेसर बाईपास रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल में रविवार देररात गंभीर हालत में आगरा भेजी गई प्रसूता की मौत हो गई। हॉस्पिटल पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल में बिना चिकित्सक के ऑपरेशन कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार दोपहर में गिहारा बस्ती निवासी 25 वर्षीय नंदनी पत्नी भोला को प्रसव पीड़ा होने पर जलेसर के वाईपास रोड स्थित सिटी हॉस्पITAL में भर्ती कराया गया। देरशाम ऑपरेशन से नंदनी ने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद अचानक नंदनी की हालत बिगड़ने लगी। प्रसूता की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिस पर हॉस्पिटल ने नंदनी को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय देररात नंदनी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत की सूचना पर गिहारा बस्ती निवासी परिजन भी सिटी हॉस्पिटल पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.