एटा, जनवरी 29 -- गणतंत्र दिवस पर पीपल अड्डा स्थित आरएन हॉस्पिटल में लापरवाही से प्रसूता की मौत होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने हॉस्पिटल पर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। गुरुवार को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच कर अपनी आख्या सौंपी। इसके बाद पीपल अड्डा स्थित आरएन हॉस्पिटल संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जांच के दौरान टीम सदस्यों ने हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा किया। जांच के दौरान हॉस्पिटल संचालक ताला डालकर फरार हो गया। जिस कारण हॉस्पिटल सील नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जांच आख्या में कमेटी सदस्य एसीएमओ डा.सुधीर मोहन, डा. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया है कि पीपल अड्डा पर सरकारी नलकूल के निकट स्थित डा. आरपी सिंह के आरएन हॉस्पिट...