बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित न्यायालयों में अब अपंजीकृत अधिवक्ता व मुंशी न्यायिक कार्य नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में जिला बार संघ ने सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला बार संघ के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन और महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर में अपंजीकृत अधिवक्ताओं एवं मुंशियों द्वारा कार्य किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा भी समय-समय पर ऐसे लोगों को न्यायालयों में कार्य करने से रोकने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। निर्देशों के अनुपालन में जिला बार संघ ने सात सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह बनाए गए हैं। इसके अलावा पंकज शर्मा, अभय शेखर सिंह, देवेश पांडे, अमित कुमार पांडे, अनिल कुमार शुक्ला तथ...