मुरादाबाद, जुलाई 8 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित 24वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक प्रदान किए गए। इनमें एमआईटी फैकल्टी ऑफ फॉर्मेसी की होनहार छात्रा अन्वेषा वशिष्ठ पुत्री अनिल कुमार शर्मा ने बैचलर आफ फॉर्मेसी पाठ्यक्रम में कांस्य पदक प्राप्त किया। पिछले वर्ष भी एमआईटी के तीन छात्रों ने टॉप 10 छात्रों में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया था। संस्थान के निदेशक डॉ. सुधांशु रंजन ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे गर्व का विषय बताया। यह भी पढ़ें- IIT : कौन हैं नरेश गुप्ता, आईआईटी को दान में दिए 10 करोड़ रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...