देहरादून, अप्रैल 30 -- ऋषिकेश। सीआईएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया, जिसमें आरपीएस स्कूल के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। 12वीं में गंगानगर निवासी अन्वेषा भट्ट ने ऋषिकेश में टॉप किया। जबकि इसी स्कूल के राघव चोपड़ा ने भी शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्र-छात्रा का अंक प्रतिशत 99 रहा है। कामयाबी से न सिर्फ अभिभावकों को बल्कि स्कूल के शिक्षकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...