जमशेदपुर, मार्च 13 -- पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सरकारी नौकरी में पूर्व सैनिकों को आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से विधान सभा कार्यालय में शुक्रवार को मुलाकात की। परिषद का प्रतिनिधिमंडल सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह पेटी ऑफिसर सुशील कुमार सिंह, पेटीऑफिसर राजीव रंजन, सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव, हवलदार मिथिलेश सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ मुलाकात कर झारखंड राज्य में बसे तीनों सेना (जल थल और नभ) से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ एक मांग पत्र सौंपा। उसमें देश के अन्य राज्यों के तर्ज पर राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण, होल्डिंग टैक्स माफी एवं सैनिकों के पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन का आवंटन का मुद्दा शामिल है। चूंकि कल्पना सोरेन स्वयं एक सैनिक की बेटी है...