पटना, अगस्त 17 -- राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को एनडीए सरकार पर गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही है, जबकि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद ने गरीबों और वंचितों को बसाने का काम किया था। तेजस्वी ने कहा कि जहां भी सरकार गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाएगी, वहां वह गरीबों के साथ खड़े रहेंगे। राजद गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगा।अन्याय करने वाली सरकार को तोड़ने की जरूर- तेजस्वी तेजस्वी यादव सोमवार को राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अन्याय करने वाली सरकार को छोड़ने की नहीं, बल्क...