नवादा, अप्रैल 6 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर के खादी गेस्ट हाउस में रविवार को एंटी क्राइम ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और मानवाधिकारों की रक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई। ​कार्यक्रम के क्रम में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय का अभिनंदन किया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष समेत समाजसेवी सुधीर उपाध्याय, पूर्व सरपंच दिलीप पांडेय, अधिवक्ता चंद्र प्रकाश और रवि रंजन ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। ​बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी समाज में अन्याय, भ्रष्टाचार, शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। जेलों में कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार और मौलिक अधिकारों का हनन प्रतिदिन देखने को...