नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- तमन्ना भाटिया को लेकर एक्टर और सिंगर अन्नू कपूर ने दूधिया बदन जैसा शब्द इस्तेमाल किया था। अन्नू कपूर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और उन्हें काफी आलोचनाओं का सामने भी करना पड़ा था। अब अन्नू कपूर के इस कमेंट पर तमन्ना भाटिया ने पहली बार अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा, "इन जैसी बातों को अगर हम दर्जा देने लगेंगे तो शायद ही आगे बढ़ पाएंगे।"तमन्ना से अन्नू कपूर के कमेंट को लेकर हुआ सवाल एनडीटीवी से खास बातचीत में तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि उनके रंग को लेकर कुछ कमेंट हुए थे 'दूधिया बदन' था वो या कुछ भी, तो क्या आप चाहती हैं कि करियर के इस प्वाइंट पर क्या दुनिया अब आपको थोड़ा अलग तरीके से देखे? ये भी पढ़ें: 'मैं उन्हें नहीं रख सकता सर', 'जेलर-2' में क्यों नहीं हैं तमन्ना भाटिया? रजनीकांत ने बताई यह ...