फतेहपुर, जून 5 -- जाफरगंज। अमौली व खजुहा ब्लाक की सीमा से जुड़े दर्जन भर गांव में लंबे समय से किसान अन्ना के आतंक से खासे परेशान हो चुके हैं। आलम यह है कि अक्रामक हो रहे गोवंशो के कारण किसान अब खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। किसान रमाकांत प्रजापति, अखिलेश सिंह, अनुज सिंह, अनुपम सिंह, देवीदयाल सिंह, ज्वाला प्रसाद आदि ने बताया कि किसानों की मेहनत पर अन्ना का आतंक भारी पड़ रहा है। जिससे किसानों को होने वाले नुकसान के कारण लागत निकालना तक मुश्किल हो रहा है। बताया कि जब इन्हे खेत से हटाने का प्रयास किया जाता है तो वह हमलावर हो जाते हैं। नतीजतन दर्जनों गांव में इनके आतंक से निजात दिलाने के लिए किसानों ने डीएम से गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...