फतेहपुर, फरवरी 10 -- धाता। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में एक अन्ना सांड के हमले में घर से बाहर जा रही रूचिका पत्नी जय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि सांड अचानक आक्रामक हो उठा और रूचिका पर हमला कर दिया। हमले में पूरे शरीर पर गम्भीर चोटें आईं, जबकि एक पैर दो जगह से टूट गया। परिजनों ने घायल को प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...