इटावा औरैया, अगस्त 23 -- बसरेहर। चौबिया क्षेत्र में बरेली हाईवे मार्ग लोहिया कलां के पास अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में ईको ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन को भर्ती कराया गया है। चमरौआ चौबिया निवासी अरविंद कुमार प्रजापति पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी अपनी पत्नी ममता देवी व पांच वर्षीय नैतिक को बाइक से लेकर इटावा से अपने गांव जा रहे थे। रविवार की देर शाम 7 बजे वह लोहिया कला बरेली हाईवे मार्ग पर पहुंचा तभी किशनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ईको ने रोड पर झुंड बनाकर घूम रहे अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Mohoba News: अन्ना मवेशियों की चहल कदमी से किसान परेशान इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक में भी टक्कर हो गई। इस परसंजय पुत्र सर्वेश कुमार, राम पुत्र सुरेश कुमार निवासी म...