इटावा औरैया, फरवरी 4 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे क्षेत्र में कस्बा ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम औरैया की ओर से बाइक सवार तीन युवक अचानक सड़क पर आए अन्ना गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। औरैया आवास विकास निवासी अनुज पुत्र महेश चंद्र, औरैया के जालौन चौराहा के शिवम पुत्र जगमोहन व औरैया के गायत्रीनगर निवासी गौरव चौबे पुत्र मनमोहन चौबे को राहगीरों ने 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां अनुज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...