चित्रकूट, जुलाई 9 -- रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव स्थित मैकी मोड़ के पास हाईवे में बुधवार की देर शाम रिश्तेदारी से लौटा बाइक सवार सामने आए अन्ना गोवंश से टकरा गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार रही कि अन्ना गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल बाइक सवार को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पहाड़ी गांव के मजरा मुस्लिम पुरवा निवासी 30 वर्षीय राम कुमार अपने चचेरे भाई की साली की शादी कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को ऐचवारा गया था। वहां से निमंत्रण करने के बाद वह शाम को करीब आठ बजे बाइक से वापस गांव लौट रहा था। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मैकी मोड़ के पास सामने आए अन्ना गोवंश से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि अन्ना गोवंश ने गिरने...