इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। कुनैरा बिजली घर के पास अन्ना गोवंश को बचाने के प्रयास में शुक्रवार दोपहर बाइक अनयंत्रित होेने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती समेत उनकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मैनपुरी के विछवा निवासी 25 वर्षीय सचिन अपनी पत्नी विनीता और डेढ़ वर्षीय पुत्री मन्नत के साथ नुमाइश चौराहा स्थित ससुराल आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह परिवार समेत बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुनैरा बिजली घर के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर अन्ना गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में सचिन ने बाइक मोड़ी, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.