फतेहपुर, नवम्बर 25 -- जाफरगंज। खजुहा विकास खंड के यमुना तटवर्ती गांव खदरी, ककोरा, परसादी डेरा, रेगना, भिखनीपुर, बारा आदि गांवों में इनदिनों किसान अन्ना मवेशियों से खासे परेशान हैं। करीब एक सैकड़ा गौवंश फसलों को चट कर रहे हैं। क्षत्रपाल सिंह यादव, सुघर सिंह उर्फ जोशी, रामबदन सिंह, धीरेंद्र, पंकज निषाद आदि किसानों ने बताया कि एक वर्ष से गौवंश किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ज्वार, बाजरा, अरहर की सजी फसलों को मौका मिलते ही चट कर देते हैं। फसलों की रखवाली के लिए सर्दीली रात में भी खेतों में गुजारनी पड़ती हैं। किसान खेतों में कटीले तार बांध कर फसलों को बचाने के लिए दिन रात रखवाली करने को मजबूर हैं। बीडीओ खजुहा विश्वनाथ पाल ने बताया कि अन्ना गौवंशों के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही अन्ना मवेशियों से निजात दिलवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.