झांसी, अप्रैल 20 -- झांसी (समथर)। समथर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। पहाड़पुरा बेतबा माइनर के पास भाई संग शादी समारोह में जा रही महिला पर अन्ना मवेशी ने हमला कर दिया। शरीर में सींग घुसने से महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीकमगढ़ (मप्र) के गांव बमौरी निवासी पुष्पा देवी सोमवार को अपने भाई राजेश के साथ शादी में शामिल होने झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के गांव सेसा जा रही थी। जैसे ही बाइक लेकर भाई राजेश पहाड़पुरा बेतवा माइनर पुल के पास पहुंचा, तो वहां पहले से दो मवेशी आपस में लड़ रहे थे। यह भी पढ़ें- अररिया: झमटा मेटन में दो पक्षों के बीच मारपीट में महिला घायल तभी राजेश ने बाइक रोक दी और बहन को लेकर किनारे खड़ा हो गया। तभी तेजी से दौड़ता हुआ आए मवेशी ने पुष्पा पर हमला कर दिय...