नई दिल्ली।, जून 3 -- Annamalai Resignation: तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के फैसले ने भाजपा को झकझोर दिया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस इस्तीफे पर अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ समय मांगा है और उन्हें मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने मंगलवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अलग बैठक की। आपको बता दें कि बीएल संतोष को राजनीति में अन्नामलाई का गुरु माना जाता है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठकों में अन्नामलाई ने बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बीजेपी छोड़ने की इच्छा जताई। हालांकि,...