हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अन्नदा कॉलेज के गणित विभाग द्वारा तंबाकू का स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बंशीधर रुखैयार ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की समस्या एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर कॉलेज के प्रो इंचार्ज ने कहा कि तंबाकू केवल एक नशा नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक अभिशाप है। युवाओं को इसके दुष्प्रभावों को समझते हुए इससे दूर रहना चा...