कोडरमा, अगस्त 12 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विशुनपुर रोड झुमरी तिलैया निवासी डॉ. कृष्णा प्रकाश सुधांशु की पुत्री अनन्या प्रकाश (माता कंचन लता) ने कोलिशन ऑफ एक्सरसाइज प्रोफेशनलस ऑफ इंडिया में प्रथम स्थान पायी। वे इस क्षेत्र में पिछले तीन बार से प्रथम स्थान पाती रही हैं। अनन्या 2018 में 10 व 11 फरवरी को महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित 23वीं डब्ल्यू एफएसकेओ ओपन एशियन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीती। इस दौरान व्यक्तिगत काता में ब्लैक बेल्ट (सोडान ) और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। 2017 में पटना में आयोजित आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल की। 2015 में कोलकाता में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप शोतोकान कराटे में सिल्वर मेडल वधनबाद में संपन्न आल इंडिया कुशीकान कराटे चैंपियनशिप सिल्वर मेडल हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...