हाथरस, जून 12 -- सिकंदराराऊ। नगर के मौहल्ला मटकोटा स्थित मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 12000 रूपए अज्ञात चोर चुरा कर ले जाने में सफल रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। जानकारी के अनुसार मौहल्ला मटकोटा स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर मैं रखी दान पेटिका का गुरुवार की दोपहर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 12000 चुरा कर ले गये। दोपहर में मंदिर की साफ सफाई के लिए आई युवती ने दान पेटिका का ताला टूटा हुआ देखा। जिसको देखकर उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई क्यों की दान पेटिका में रखे रुपए गायब थे। यह भी पढ़ें- अन्नपूर्णा मंदिर से दान पेटिका का ताला तोड़कर चोरी चोरी की सूचना मिलती ही श्रद्धालुओं की मंदिर पर भीड एकत्रित हो गई और तुरंत आनन-फानन में चोर...