मैनपुरी, अप्रैल 24 -- एलाऊ। विकास खंड जागीर क्षेत्र के ब्योति कला में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। राशन कार्ड धारकों ने पंचायत में बने अन्नपूर्णा भवन पर इकत्रित होकर कोटा डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा डीलर उदयवीर सिंह राशन वितरण में लगातार मनमानी कर रहे हैं। सरकार द्वारा गांव में राशन वितरण के लिए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद डीलर अपने निजी आवास से ही राशन बांटते हैं। जहां मनमानी की जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें राशन लेने के लिए चार से पांच किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। कई बार लंबी दूरी तय करने के बावजूद उन्हें बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ता है। जिससे कार्डधारकों के सामने समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कार्...