बाराबंकी, अप्रैल 1 -- रामसनेहीघाट। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में अनियमितता के आरोप सामने आने लगे हैं। क्षेत्र के भवनियापुर खेवली गांव में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन अधोमानक सामग्री के उपयोग को लेकर विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में अव्वल ईंट के स्थान पर लाल पेटी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, जो गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतरता। इसके अलावा निर्माण में प्रयुक्त सरिया भी निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं लगाई जा रही है। इतना ही नहीं, भवन की नींव को लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई है और इसे कमजोर बताते हुए भविष्य में भवन की मजबूती पर सवाल खड़े किए हैं।स्थानीय लोगों का ...