अन्नपूर्णा भवन निर्माण के मनमानी प्रस्ताव का आरोप, प्रदर्शन
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम ढेसो के ग्रामीणों ने गांव में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में मनमानी प्रस्ताव के विरोध में गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम और बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा।ग्राम ढेसो निवासी रामेश्वर साहनी, अजीमुल्लाह, अमानुल्लाह, इब्राहिम, अब्दुल रजा, फत्ते हुसैन, राजेंद्र, सर्वजीत, जितई और हसीबुन आदि का कहना है कि ढेसो ग्राम पंचायत सात टोलों में विभक्त है। इस ग्राम पंचायत में राशन का वितरण हड़हवा टोला पर लंबे समय से होता आ रहा है। यह टोला सभी टोलों के बीच में पड़ता है। इधर ग्राम प्रधान द्वारा मनमाना प्रस्ताव बनाकर अन्नपूर्णा भवन को दूसरे टोले पर निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सदस्यों की बिना जानकारी में प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.