अन्नपूर्णा भवन की छत का लेंटर ढहा, मजदूर नीचे गिरे
हरदोई, मार्च 25 -- पाली। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन का लेंटर पड़ने के बाद छत लोहे की सरियों के जाल समेत भरभराकर गिर गई। इस दौरान छत पर काम कर रहे मजदूर छत के साथ नीचे आ गिरे। इससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। नवनिर्मित छत गिरने के बाद उसके मलबे को ग्राम प्रधान ने हटवा दिया। भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप ग्रामीण लगा रहे है। विकास खण्ड भरखनी की ग्राम पंचायत दघेला में ग्राम प्रधान द्वारा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन की दीवारें बनने के बाद सोमवार को छत डाली गई। ग्रामीणों के मुताबिक लेंटर पड़ने के कुछ देर बाद ही लेंटर नीचे आ गिरा। बताते है कि लेंटर गिरने के दौरान छत पर मौजूद मजदूर नीचे आ गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.