गंगापार, जनवरी 28 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत चक काशीराम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए विधि विधान के साथ ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता व खंड विकास अधिकारी सहसों रामवीर सिंह पाल व ग्राम प्रधान लवलेश मिश्रा के द्वारा भूमि पूजन किया गया। ग्राम सभा में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जाना है। ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने कहा कि जो खाद्यान्न कोटेदारों के घर पर रखा जाता था। वह अब अन्नपूर्णा भवन में रखा जाएगा। सरकार की मंशा है कि गांव के लोगों को कोटेदार के घरों का अब चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। निर्धारित समय पर सरकारी अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान्न योजना का लाभ ग्रामीणों को आसानी से मिल सकेगा। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला, जमील अहमद, राजन मिश्रा, बलराम तिवारी, कमलेश मिश्रा, शांती...