चंदौली, जनवरी 6 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटनवा गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अन्नपूर्णा भवन का ताला तोड़कर बीते सोमवार की देर रात चोर 76 बोरी खाद्यान्न चुरा ले गए। गस्त पर निकले चौकी प्रभारी ने मैजिक पर खाद्यान्न लेकर भाग रहे वाहन का पीछा किया लेकिन कोहरे का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे। पुलिस ने कोटेदार को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोटेदार रूना देवी ने आपूर्ति निरीक्षक को घटना से अवगत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटनवा गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अन्नपूर्णा भवन मुख्य सड़क पर स्थित है। सोमवार की देर रात करीब पौने एक बजे गश्त पर निकले औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह को देखकर अन्नपूर्णा भवन की तरफ से तेज गति से मैजिक निकली। इसपर चौकी प्रभारी को शक ह...