लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाएं। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के नए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण को जमीनों को चिन्हित कर प्रस्ताव खाद्य आयुक्त कार्यालय भेजा जाए। शुक्रवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लेटलतीफी या लापरवाही के प्रति अधिकारियों को सचेत भी किया। बैठक में अपर आयुक्त आपूर्ति सत्यदेव ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण संबंधी अद्यतन जानकारी से उन्हें अवगत कराया। साथ ही बताया कि घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर रिफिल उपलब्ध कराया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.