भदोही, जनवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवादादाता। क्षेत्र के वेदपुर बनकट छनौरा गांव में चल रहे अन्नूपूर्णा भवन निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अन्नपूर्णा निर्माण भवन में मानक की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण इसकी शिकायत करते हैं तो संबंधित लोगों द्वारा तरह-तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उपयोग होने वाला ईंट-बालू भी मानक के अनुरूप नहीं है। सरकारी धन का दुरुपयोग होना हर स्तर से गलत है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करें। इस मौके पर विशाल कुमर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...