वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में गेल वाराणसी के मुख्य प्रबंधक प्रवीण गौतम ने पीएनजी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आश्रम में प्रतिदिन 300 लोगों के लिए भोजन तैयार होता है, जिससे हर माह लगभग 60 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। अब स्वच्छ ऊर्जा के तहत निर्बाध रूप से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन की आपूर्ति होगी। यह पहल वाराणसी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक हृदय तक स्थायी ऊर्जा समाधान पहुँचाने की गेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...