हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। अन्नदा कॉलेज परिसर में शनिवार को कुलपति प्रो चन्द्र भूषण शर्मा के द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर भारतीय साहित्य, संस्कृति और शिक्षा जगत के अमर प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों, सृजनशीलता और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देते हैं। समारोह में महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष मनोज सेन ने कहा कि यह महाविद्यालय सदैव शिक्षा एवं सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कहा कि गुरुदेव की प्रतिमा विद्यार्थियों को ज्ञान, सृजन और मानवीय संवेदनाओं की दिशा में प्रेरित करती रहेगी। यह भी पढ़ें- 165 वीं जयंती पर याद किये गये कवि गुरु रवीन्द्र नाथ टैगोर महाविद्यालय के सचिव डॉ सजल मुखर्जी...