हजारीबाग, सितम्बर 3 -- अन्नदा कॉलेज में बीबीए के नए सत्र का इंडक्शन मीट आयोजित हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।अन्नदा कॉलेज में बीबीए के नए सत्र 2026-29 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव नामांकित विद्यार्थियों को महाविद्यालय, पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों और नियम-कायदों से परिचित कराना था। मुख्य अतिथि डीवीसी हजारीबाग के सीनियर जीएम एवं प्रोजेक्ट हेड राम स्नेह शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कौशल विकास, समय प्रबंधन और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा और विद्यार्थियों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। ...