अन्नदा कॉलेज में आंतरिक शिकायत समिति ने की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। अन्नदा महाविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति की ओर से सुरक्षित एवं सम्मान जनक परिसर विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाना तथा उन्हें सुरक्षित, समान एवं सम्मानपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ आंतरिक शिकायत समिति के समन्वयक डॉ छाया सिंह ने स्वागत भाषण से किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से परिसर में आपसी सम्मान, लैंगिक समानता, अनुशासन, संवेदनशीलता तथा सकारात्मक व्यवहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.