छपरा, फरवरी 1 -- 13 सोनपुर में ब्रह्मोस महोत्सव सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ सोनपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर के साधु गाछी स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में छह दिनों तक चले 27वें श्री ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गजेन्द्र मोक्ष का अष्टोत्तरशत कलशाभिषेक, पंचामृताभिषेक एवं दिव्य रसायनों से महाभिषेक हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर देवस्थानम दिव्य देश के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने अन्नदान को सर्वोच्च दान बताते हुए कहा कि "इस संसार में अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है। बिना अन्न के समस्त धन-संपदा निरर्थक प्रतीत होती है।" उन्होंने देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.