सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील तहसील में शनिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत नौ किसान परिवारों को 30 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक विधायक विनय वर्मा ने दिया। विधायक ने कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहयोग हमारे अन्नदाता भाइयों के लिए संबल बनेगा और उनके परिवारों को राहत देगा। पीएम व सीएम के नेतृत्व में किसानों के हित में संवेदनशील एवं प्रभावी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि है। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.