बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 55वीं अंतर केवीएस ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय कानपुर में किया गया। इसमें बलरामपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। बलरामपुर ताइक्वांडो अकैडमी की खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में उतरीं।मुख्य प्रशिक्षक ताइक्वांडो जियाउल हशमत ने बताया कि प्रतियोगिता के 44 किलोग्राम भार वर्ग में शचि कश्यप ने दमदार मुकाबला करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 46 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी सिद्धार्थ ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। दोनों होनहार महिला खिलाड़ियों का चयन अगले माह बेंगलुरु में आयोजित होने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.