बलरामपुर, फरवरी 16 -- बलरामपुर। विदेशों में बैठे साइबर ठग मानव तस्करी जैसा काम कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे ही एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ऐसे आरोपियों की एक पूरी चैन है, जो व्हाट्अप पर ऑडियो व वीडियो कॉल करके विदेशों में मोटी पगार दिलाने के नाम पर लोगों को ठगते हैं। बेरोजगार युवा अक्सर इन लोगों की गिरफ्त में आ जा रहे हैं। यही कारण था कि इनका यह नेटवर्क बलरामपुर सहित खासकर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के कई जिलों में सक्रिय हो चुका है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस संगठित अन्तर्राष्ट्रीय साइबर मानव तस्करी गिरोह में अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, यह एक बड़ा सवाल है। हॉलाकि इस पर भी अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। साइबर ठगी को लेकर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पहले से संवेद...