पलामू, जून 20 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर शहर के सड़कों पर 12वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर एक दिवसीय योग शिविर लगाया गया। जनप्रतिनिधियों समेत शहर के कई प्रबुद्ध लोगों ने शिविर में भाग लिया। योग शिक्षक महेश यादव ने बताया कि भाग दौड़ की जिंदगी ने लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाला है। लोग अपने आप को आधुनिकता की दौड़ में शामिल कर स्वास्थ्य के प्रति उदासीन हो गए हैं। लोगों को कम समय में खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाने की जरूरत है। योग दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभातफेरी निकालकर पंचायत भवन कउवल, कृषि भवन रामगढ़, भारत माता चौक हाई स्कूल छतरपुर, दुर्गा माता चौक रामगढ़ का भ्रमण किया गया। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को योग के प्रति किया गया जागरुक राजेश्वर राम-मुखिया, महेश यादव-योग श...